Himachal: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, 31 विधायक शिमला शिफ्ट; कुफरी के होटल में कड़ी सुरक्षा

Date:

--Advertisement--

हरियाणा में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले चुनावों में क्रॉस वोटिंग के अनुभव से सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्टी ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ का सहारा लिया है। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस के 31 विधायकों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचाया गया है। शुक्रवार देर रात सभी विधायकों को कुफरी स्थित एक निजी होटल में ठहराया गया, जहां उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विधायकों को शिमला लाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गई। हिमाचल सीमा में प्रवेश करते ही सोलन पुलिस ने उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली, जिसके बाद शिमला पुलिस ने आगे का मोर्चा संभाला। विधायकों का काफिला दो पुलिस पायलट और दो एस्कॉर्ट वाहनों की निगरानी में तीन टेंपो ट्रैवलर और पांच वीआईपी गाड़ियों के साथ शिमला पहुंचा। कुफरी के होटल को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रखा गया है और बाहरी लोगों तथा मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शनिवार सुबह हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी यहां पहुंचकर विधायकों के साथ बैठक में शामिल हुए।

होटल में विधायकों के साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार विधायकों के साथ बैठकें कर रहे हैं और मतदान प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।

गौरतलब है कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। कांग्रेस की कोशिश है कि उसके सभी विधायक एकजुट रहें और विपक्ष की संभावित सेंधमारी की कोशिशों को नाकाम किया जा सके। बताया जा रहा है कि मतदान के दिन सभी विधायक शिमला से सीधे चंडीगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।