बिहार से पकड़ा गया 30.87 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोपी

Date:

--Advertisement--

नाहन: बिहार के बेगूसराय जिले के वनदवार से नाहन के एक व्यक्ति से 30.87 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी अनुराग गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 18 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर है और एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इस पूछताछ में आरोपी से कई अहम राज खुलेंगे, जिससे ऑनलाइन ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।

यह मामला इस वर्ष 23 जुलाई का है, जब नाहन के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पियूष गुप्ता के साथ ‘किया’ की एजेंसी दिलाने के नाम पर 30.87 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुन्नूघाट पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश मेहता की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया। जांच में पता चला कि जिस बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हुई थी, वह बिहार से संबंधित है। इसके बाद एसआईटी की टीम बिहार रवाना हुई और बेगूसराय के वनदवार से आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खाते में करीब 26.65 लाख रुपए की ट्रांजैक्शन हुई थी, जबकि बाकी रकम अन्य खातों में भेज दी गई थी। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का काम है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि एसआईटी मामले की गहराई से जांच कर रही है।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम, भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समर्पण का...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

Kangra: कांगड़ा में चिट्टे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूटी की डिक्की से 6.24 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के बिरता में CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी की डिक्की से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त की है और ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।