Sirmaur: सिरमौर में भीषण आग का तांडव: गऊशाला जलकर राख, 6 मवेशियों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आग की एक भयावह घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत क्यारी गुंडाह के गांव खाटाधार में अचानक लगी भीषण आग ने एक गऊशाला को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में गऊशाला के अंदर बंधे छह मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले आसपास पड़ी सूखी घास में लगी थी। घास पूरी तरह सूखी होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती हुई गांव के निवासी बलवीर सिंह पुत्र मदन सिंह की गऊशाला तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग ने पूरी गऊशाला को अपनी चपेट में ले लिया।

पीड़ित बलवीर सिंह ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें गऊशाला के अंदर बंधे मवेशियों की रस्सियां खोलने और उन्हें बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल पाया। इस भीषण अग्निकांड में गऊशाला पूरी तरह राख हो गई, जबकि अंदर बंधे दो बैल, दो गाय और दो बकरे जिंदा जल गए।

आग की लपटें और मवेशियों की आवाज सुनकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत अपने घरों से पानी और मिट्टी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया और इसे अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को तुरंत फौरी राहत प्रदान की जाए और मवेशियों व गऊशाला के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।