Himachal: शिमला में करोड़ों की एलएसडी तस्करी का भंडाफोड़, गुरुग्राम से पकड़ा गया ड्रग्स सिंडिकेट का किंगपिन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हाई-प्रोफाइल एलएसडी ड्रग्स तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यू शिमला पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे सिंडिकेट के मुख्य सप्लायर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके से इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार चला रहे थे।

दरअसल कुछ दिन पहले न्यू शिमला थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 और 29 के तहत मामला दर्ज करते हुए संदीप शर्मा निवासी तहसील धर्मकोट, जिला मोगा (पंजाब) और प्रिया शर्मा निवासी ददाहू, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 562 स्टैम्प साइज स्ट्रिप्स, यानी करीब 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इन दोनों आरोपियों से जब पुलिस ने गहन पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच की, तो इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सप्लायर का सुराग मिला। इसके बाद शिमला पुलिस की एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए नविएल हैरिसन (27) को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। नविएल मूल रूप से कालीकट, केरल का रहने वाला है और वहीं से इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि संदीप शर्मा और नविएल हैरिसन लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए संदीप शर्मा कभी भी सामान्य फोन कॉल का इस्तेमाल नहीं करता था। दोनों के बीच केवल व्हाट्सएप के जरिए ही बातचीत होती थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इनके बीच बार्टर सिस्टम भी चलता था, जिसमें संदीप शर्मा एलएसडी की खेप के बदले नविएल हैरिसन को गांजा उपलब्ध करवाता था।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिमला अभिषेक ने बताया कि पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज कर 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े 14 बड़े नशा तस्करों को भी पकड़ा गया है। एएसपी के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदतन अपराधियों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले 48 दिनों में 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।