Kangra: जसूर की साईं मार्केट में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर का कारनामा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध व्यापारिक कस्बे जसूर की व्यस्त साईं मार्केट में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय व्यापारियों और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर के समय एक शातिर चोर ने बेहद चालाकी से एक बाइक चुरा ली और किसी को भनक तक नहीं लगी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित बाइक मालिक मनीष चौधरी ने बताया कि वह अपनी स्प्लेंडर बाइक (HP 72C-3369) को साईं मार्केट में खड़ी कर कुछ देर के लिए लघुशंका के लिए गया था। करीब पांच मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। पहले तो उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आ गई।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर पहले आराम से इधर-उधर देखता है और मौका मिलते ही बाइक के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह बड़ी सफाई से हैंडल लॉक खोलता है, बाइक को किक मारकर स्टार्ट करता है और कुछ ही सेकंड में वहां से फरार हो जाता है। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक नहीं लग पाई।

घटना की जानकारी मिलते ही मनीष चौधरी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में नूरपुर पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर कई चोरी की बाइकें बरामद की थीं, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं।

दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले बाजार से बाइक चोरी की इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि जसूर जैसे व्यस्त बाजार में, जहां हर समय भीड़ रहती है, इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस चोर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।