Shimla: शिमला के कुंजवानी गांव में भीषण आग, दो मंजिला मकान जलकर राख; 50 मुर्गियां जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल की चिड़गांव तहसील के कुंजवानी गांव में बुधवार शाम एक भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में दो मंजिला कच्चे मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। यह मकान चंद्रेश्वर प्रसाद और घनश्याम दास पुत्र भजन दास का बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान के साथ बने बाड़े में बंद करीब 50 मुर्गियां आग की लपटों में जिंदा जल गईं।

जानकारी के मुताबिक इस मकान में पिछले कुछ समय से नेपाली मजदूर रह रहे थे। बुधवार शाम अचानक मकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे ढांचे को घेर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों के रहने और खाने का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके साथ ही मकान में रखे महंगे बागवानी उपकरण और आटा पीसने की मशीन भी आग की भेंट चढ़ गए। वहीं जालीदार बाड़े में बंद मुर्गियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया और वे दर्दनाक तरीके से आग में जल गईं।

गांव में जब लोगों ने आग की ऊंची लपटें उठती देखीं तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से यह आसपास के अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। चिड़गांव के नायब तहसीलदार सुरेंद्र दाऊटू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया था। टीम ने नुकसान का आकलन किया है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस अग्निकांड में प्रभावित परिवार को करीब 10 से 11 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।