Chamba: आधी रात अस्पताल में चोरी का खेल: चंबा मेडिकल कॉलेज से एक साथ करीब 10 मोबाइल गायब, तीमारदारों का हंगामा

Date:

--Advertisement--

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में उस समय हड़कंप मच गया जब मरीजों के तीमारदारों के करीब 10 मोबाइल फोन एक साथ चोरी हो गए। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जब अधिकांश लोग वार्डों और गलियारों में सो रहे थे। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मोबाइल गायब मिलने पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एमएस कार्यालय के बाहर हंगामा किया और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अस्पताल में भर्ती मरीज निर्मला देवी ने बताया कि वह सोमवार शाम को अस्पताल में दाखिल हुई थीं। आधी रात से पहले उनके तीमारदार ने मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया था, लेकिन सुबह करीब 5 बजे देखा तो फोन गायब था। आसपास पूछताछ करने पर भी फोन का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान एक अन्य तीमारदार ने भी बताया कि उनका मोबाइल भी चोरी हो गया है।

चुराह निवासी इकबाल ने बताया कि उनका मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भर्ती है। रात करीब 1 बजे तक मरीज की तबीयत ठीक नहीं थी। बाद में कुछ राहत मिलने पर वह वार्ड के बाहर बेंच पर सो गए और मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। सुबह करीब 3 बजे जब उन्होंने फोन देखने की कोशिश की तो मोबाइल गायब मिला। इसी तरह मनीषा ने बताया कि वह रात करीब 1 बजे अस्पताल पहुंचीं और सुबह साढ़े चार बजे तक उनका मोबाइल भी चोरी हो चुका था। इस तरह एक-एक कर करीब 10 लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

पीड़ित तीमारदारों का कहना है कि वे अपने परिजनों की देखभाल के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन यहां उनकी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने की मांग की है।

उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले का कड़ा संज्ञान लिया गया है और शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं एसपी विजय कुमार सकलानी ने भी पुष्टि की है कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।