Kangra: नगरोटा सूरियां कॉलेज में वार्षिक समारोह, कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां, 8 मार्च। राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा सूरियां में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में शिक्षा का विस्तार करना चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में दूरदराज क्षेत्रों तक शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

प्रो. चन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और प्रसार दोनों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, खेल सुविधाएं और अन्य अत्याधुनिक संसाधन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होंगे।

उन्होंने शिक्षकों को भी छात्रों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया और कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान ऊंची इमारतों से नहीं बल्कि अच्छे शिक्षकों से होती है। मंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क, पुल, बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास कार्य कांग्रेस सरकार की देन हैं।

इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत अगले वित्त वर्ष में डिग्री कॉलेज नगरोटा सूरियां के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया जाएगा। इसमें 10 लाख रुपये से खेल मैदान और 5 लाख रुपये से ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल उपेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व जिला महिला कांग्रेस सचिव रीना घरोच, कांग्रेस नेता पीसी विश्वकर्मा, रामपाल धीमान, के.के. भारद्वाज, हंस राज, अशोक, अमलेला पंचायत प्रधान सुदर्शना देवी, एसडीओ जल शक्ति अमन सोनी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी नरेंद्र, जेई सुशील, रजनीश, नगरोटा सूरियां स्कूल के प्रिंसिपल हरभजन, बरियाल स्कूल के प्रिंसिपल मुल्कराज, समस्त शिक्षकगण, कॉलेज स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।