Kangra: धर्मशाला में स्नो वैली वारियर्स ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, 63 किलो प्लास्टिक एकत्र

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, खंडोता में आज स्नो वैली वारियर्स ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के महत्व को उजागर करना और लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान सड़कों, गलियों, पार्कों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और जल स्रोतों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

स्नो वैली वारियर्स के संस्थापक अविनाश शर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल सफाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य बेहतर होता है, बीमारियाँ कम होती हैं और समाज अधिक सुंदर और रहने योग्य बनता है।

आज के अभियान में अभियान के तीसरे दिन कुल 63 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया, जिसे आगे रिसाइकल करने के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर अविनाश शर्मा के साथ सोनू भारद्वाज, अजय, महिंद सिंह सिंघानिया, फारुख, सुजल, साहिल, मनीष शर्मा, राहुल, तनिषा, संजीता, सजना, प्रिया और स्वाति ने सक्रिय भाग लिया। स्नो वैली वारियर्स नियमित रूप से समय-समय पर पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।