Kangra: राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल का भव्य समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने विजेताओं को किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज (हाइट) में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल का समापन हो गया। समापन समारोह में शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के यूथ फेस्टिवल युवाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्कृति को साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीक का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करें ताकि अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में तकनीकी शिक्षा में नवाचार को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें।

तीन दिन तक चले इस राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल में प्रदेश के लगभग 20 सरकारी और निजी तकनीकी कॉलेजों के करीब 600 प्रतिभागियों ने ड्रामा, स्किट, ग्रुप डांस, फ्री-स्टाइल डांस, सोलो सॉन्ग सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने विजेताओं को सम्मानित किया और उनकी मेहनत को सराहा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के डीन डॉ. राजेश, हाइट कॉलेज के चेयरमैन रमन कायस्था, एमडी दुष्यन्त कायस्था, पूर्व प्रधान अजय बबली, देवराज मन्हास, कमल कटोच, महिला कांग्रेस प्रधान नीना ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और हाइट कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।