Sirmaur: नाहन जा रहे कॉलेज छात्रों की गाड़ी हादसे का शिकार, 5 घायल; 2 छात्राओं की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिलोन के पास एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें शिलाई और रोनहाट क्षेत्र के कॉलेज के 5 विद्यार्थी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये छात्र छात्र संगठन एसएफआई के बैनर तले नाहन में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान सतौन से करीब 4 किलोमीटर दूर चिलोन के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलैंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पांचों घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में कार्तिका (22) पुत्री पंच राम निवासी रास्त डाकघर रोनहाट, भारती (20) पुत्री अमर सिंह निवासी कीनू पनोग तहसील शिलाई, सलोनी (17) पुत्री केदार सिंह निवासी मानल डाकघर रोनहाट, पल्लवी (20) पुत्री प्रताप सिंह निवासी कुलह डाकघर जरवा तहसील शिलाई और सतीश पुत्र मदन सिंह निवासी रोनहाट शामिल हैं।

दुर्घटना में घायल दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पल्लवी और कार्तिका को गंभीर चोटें आने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य तीन घायलों का उपचार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

उधर पुलिस चौकी राजबन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असली कारण सामने आ पाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।