अहमदाबाद में भारत का धमाका: न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीता टी20 वर्ल्ड कप, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

Date:

--Advertisement--

भारत ने क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया।

मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर टीम इंडिया ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। अंत में शिवम दुबे की तूफानी पारी ने स्कोर को और ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके और कीवी टीम को 256 रन का बड़ा लक्ष्य मिला।

भारत की शुरुआत भी शानदार रही और टीम ने पहला विकेट 98 रन के स्कोर पर गंवाया। अभिषेक शर्मा 7.1 ओवर में रचिन रविंद्र की गेंद पर टिम सीफर्ट के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके बाद संजू सैमसन ने एक और बेहतरीन पारी खेली, हालांकि वह शतक से चूक गए। सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वह 15.1 ओवर में जेम्स नीशम की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े कोल मैककोन्ची के हाथों कैच आउट हुए। संजू सैमसन का यह लगातार तीसरा अर्धशतक रहा।

ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वह 15.5 ओवर में नीशम की गेंद पर मार्क चैपमैन के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद जेम्स नीशम ने 15.6 ओवर में सूर्यकुमार यादव को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। सूर्यकुमार छक्का लगाने की कोशिश में बाउंड्री पर रचिन रविंद्र के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को अगला झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा, जो 18.2 ओवर में 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। वह मैट हेनरी की गेंद पर मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट हुए। अंत में शिवम दुबे 26 रन और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर नाबाद लौटे और भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारत की टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह शामिल थे। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी शामिल रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राज्यपाल के दौरे से पहले रातों-रात चमकी सड़क, आम जनता को सालों से राहत क्यों नहीं? भाजपा नेता अरुण कौशल ने उठाए सवाल

राज्यपाल के मनई-भंडरेला दौरे से पहले शाहपुर-डोभ-हरनेरा-मनई सड़क पर रातों-रात पैचवर्क किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कौशल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है।

Kangra: राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने उठाया झाड़ू और किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की अपील की।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में पत्थरों पर बनीं ऐसी तस्वीरें, जो देंगी नशे और बीमारियों से दूर रहने का संदेश

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में रेड रिबन क्लब की ओर से पत्थर चित्रकारी गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों और नारों के जरिए नशामुक्ति, टीबी और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: लंज कॉलेज में युवाओं को दिया बड़ा संदेश, डॉ. संजय शर्मा बोले- राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज के लिए आगे आएं युवा

राजकीय महाविद्यालय लंज में राष्ट्रीय एकता दिवस और नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने और नशे से दूर रहकर शिक्षा व सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की।