भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत भारतीय खिलाड़ियों की शानदार क्षमता, मजबूत इरादों और बेहतरीन टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इस उपलब्धि पर गर्व है और खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए टीम इंडिया की सराहना की। उन्होंने लिखा कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह शानदार जीत खिलाड़ियों की असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और शानदार टीमवर्क को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और हर मैच में मजबूत जज्बा दिखाया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस जीत ने देशवासियों को गर्व का एक और अवसर दिया है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!