Himachal: शिमला में दिल दहला देने वाली घटना: 10वीं की छात्रा ने पुल से सतलुज में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल से शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां वजीर बावड़ी पुल से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।

मिली जानकारी के अनुसार नदी में कूदने वाली किशोरी की पहचान वैशाली पुत्री प्रमोद कुमार निवासी गांव प्रादंली, डाकघर देवठी, जिला शिमला के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव व तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि सतलुज नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस टीम के साथ-साथ स्थानीय गोताखोर भी नदी में लगातार तलाश कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से पूरे इलाके में खोजबीन जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्रा का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वजीर बावड़ी पुल पहले भी इस तरह की घटनाओं का गवाह रह चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।