Solan: बंद फैक्टरी में फिल्मी अंदाज में चोरी, 50 लाख की मशीन उठाकर ले गए; पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में बंद पड़ी एक फैक्टरी से करीब 50 लाख रुपये की मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 18 फरवरी 2026 की रात को हुई थी, जब 4 से 5 लोग जबरदस्ती फैक्टरी परिसर में घुस गए और वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता अनिल ठाकुर, जो रिकाया इंटरप्राइजिज राजपुरा रोड नालागढ़ में एचआर प्रबंधक हैं, ने पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात लोग जबरदस्ती बंद पड़ी फैक्टरी के अंदर घुस गए। आरोपियों ने ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया और हाईड्रा मशीन की मदद से फैक्टरी में रखी गियर बॉक्स मशीन को लोड कर अपने साथ ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नालागढ़ पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ थोना निवासी गांव बनबीरपुर, डाकघर लोदीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन और भजन निवासी गांव ढाणा, डाकघर भाटियां, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने चोरी की गई गियर बॉक्स मशीन, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद कर ली है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई हाईड्रा मशीन को भी जब्त कर लिया गया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य वाहनों की भी जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।