Una: ऊना वन विभाग की बड़ी सफलता: अवैध खैर लकड़ी के साथ पिकअप ट्राला जब्त, वन माफिया पर शिकंजा

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने वन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ धार क्षेत्र से अवैध खैर लकड़ी के साथ एक पिकअप ट्राला जब्त किया है। डीएफओ सुशील राणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे बौल पैट्रोल पंप के पास की गई। मौके पर वन रक्षक प्रभारी मोमन्यार बीट सुशील कुमार और उनकी टीम गश्त पर थे, जब उन्होंने संदिग्ध ट्राले को रोका और जांच की।

जांच के दौरान ट्राले में 18 खैर के मौछे लोड पाए गए, जबकि 13 मौछे गाड़ी के पास जमीन पर पड़े हुए मिले। वन विभाग ने मौके से शेर सिंह पुत्र रमेश चंद निवासी गांव टांडा, डाकघर बल्ह, तहसील बंगाणा व जिला ऊना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। लकड़ी और गाड़ी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट और इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ये तस्कर सरकारी जंगलों से लकड़ी काटकर ठेकेदारों को मोटी रकम में बेचते थे।

इस कार्रवाई की सफलता के पीछे वन विभाग की तीन दिनों की गुप्त निगरानी है। रेंज ऑफिसर खुरबाई संदीप कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड 72 घंटे तक सिविल ड्रेस में इलाके में घूमकर अवैध कटान की रैकी कर रहे थे। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन जगहों से अवैध कटान किया और लकड़ी किस ठेकेदार को सप्लाई की जानी थी।

डीएफओ ऊना सुशील राणा ने चेतावनी दी है कि अवैध कटान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने यह स्पष्ट किया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।