Himachal: ड्यूटी के साथ पढ़ाई, 5वें प्रयास में UPSC पास: हिमाचल पुलिस के इंस्पेक्टर ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 844

Date:

--Advertisement--

कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हिमाचल पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 844 हासिल की है। वर्तमान में संजीव कुमार नाहन में विजिलेंस विभाग में जांच अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

कांगड़ा जिले की नूरपुर तहसील से संबंध रखने वाले 30 वर्षीय संजीव कुमार ने वर्ष 2020 में हिमाचल पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। पुलिस सेवा की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने सपने को जिंदा रखा और लगातार मेहनत करते हुए आखिरकार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।

संजीव कुमार एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उनकी पत्नी रितु चौधरी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहीं। उनका अढ़ाई वर्ष का बेटा कर्मण्य भी उनकी जिंदगी की बड़ी प्रेरणा है। संजीव कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी, भाई विकास कुमार और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने पांचवें प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

संजीव ने बताया कि शुरुआत में वह हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) की तैयारी करते रहे। उन्होंने एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा पांच बार पास की और दो बार मुख्य परीक्षा भी दी। एक बार वह साक्षात्कार तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर प्रयास जारी रखा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 से ही उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। वर्ष 2020 में हिमाचल पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद प्रशिक्षण पूरा कर उन्होंने ऊना और मंडी में सेवाएं दीं। वर्तमान में वह विजिलेंस नाहन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

संजीव कुमार के अनुसार पुलिस सेवा के दौरान भी उन्हें पढ़ाई के लिए थोड़ा समय मिल जाता था। वर्ष 2024 में उन्होंने पूरी गंभीरता के साथ दोबारा यूपीएससी की तैयारी शुरू की। विजिलेंस में तैनाती के दौरान सुबह और शाम पढ़ाई करते थे, जबकि सप्ताहांत का समय भी वह पढ़ाई में लगाते थे। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला।

लगातार मेहनत, परिवार के समर्थन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। संजीव कुमार यूजीसी नेट, सेट और जेआरएफ परीक्षाएं भी पास कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है, जिसका अनुभव उन्हें यूपीएससी की तैयारी में काफी मददगार साबित हुआ। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और लगातार मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।