Kangra: फूलदान में छिपाकर रखी थी हेरोइन, पुलिस के छापे में खुला राज; महिला गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने डमटाल क्षेत्र के गांव छन्नी में एक घर पर छापा मारकर 12.76 ग्राम हेरोइन, जिसे आम तौर पर चिट्टा कहा जाता है, बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जिला नूरपुर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि सीआईए की टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि छन्नी गांव में एक घर में नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 41(2) के तहत वारंट प्राप्त किया और फिर संबंधित घर में छापा मारा।

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में रखा एक फूलदान संदिग्ध लगा। जब उसकी जांच की गई तो उसके अंदर बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखी गई 12.76 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मौके से बबली (29) पत्नी सुरिंदर उर्फ झांडी निवासी छन्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस थाना डमटाल में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।