Sirmaur: हिमाचल के सुशांत चौहान ने UPSC में मारी बाजी, 659वीं रैंक हासिल कर नाहन और सिरमौर का बढ़ाया मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के होनहार युवा सुशांत चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सुशांत ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 659वां रैंक हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सुशांत चौहान मूल रूप से नाहन विकास खंड की देवका पुडला पंचायत से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से बीए ऑनर्स में पूरी की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और लगातार मेहनत करते हुए आखिरकार इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रहे।

सुशांत का परिवार एक साधारण लेकिन शिक्षित पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। उनके पिता भूपेंद्र सिंह उच्च शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता ममता देवी गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और अपने समर्पण के बल पर सुशांत ने यह उपलब्धि हासिल की है।

सुशांत चौहान की इस सफलता पर शिशु विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुशांत शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी यह उपलब्धि स्कूल के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और यह साबित करती है कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।