Himachal: 3 दिन से लापता युवती का ब्यास नदी में मिला शव, एमएससी पास 24 वर्षीय मोनिका की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सुजानपुर के पास एक युवती की लापता होने की घटना ने दुखद मोड़ ले लिया। तीन दिन से गायब 24 वर्षीय युवती का शव आखिरकार ब्यास नदी से बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस चौकी आलमपुर में 3 मार्च को एक युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती के अचानक लापता होने के बाद परिवार और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच बीते बुधवार को कुछ लोगों ने ब्यास नदी में एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना तुरंत थाना सुजानपुर को दी।

सूचना मिलते ही सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान के नेतृत्व में सुजानपुर और आलमपुर पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। बुधवार रात को पुलिस ने नदी में शव की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद वीरवार को रेस्क्यू टीम ने दोबारा अभियान चलाया और आखिरकार ब्यास नदी से शव बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि शव मिलने के बाद युवती के परिजनों को शिनाख्त के लिए मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने शव की पहचान मोनिका (24) पुत्री पवन कुमार के रूप में की। पुलिस के अनुसार, मोनिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस चौकी आलमपुर में दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका अपनी नानी के पास भेड़ी में रहती थी। उसने एमएससी की पढ़ाई पूरी कर रखी थी और वह कुछ समय से डिप्रेशन से भी जूझ रही थी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की औपचारिक जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।