Solan: नालागढ़ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता, दूसरा आरोपी शुभम गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला बद्दी को नालागढ़ के नंगल में हुई फायरिंग, लूटपाट और जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में नामजद दूसरे आरोपी शुभम पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी नंगल को ढेरोवाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्लासड़ा निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ रिक्की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी के साथ नंगल स्थित एक कंपनी के पास से गुजर रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने उनका रास्ता रोका। आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाई और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने 25 हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। हमले में घायल बलविंद्र और उनके साथी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज हुआ और अब दोनों स्वस्थ हैं।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले आरोपी महिंद्र सिंह उर्फ दारा निवासी गोपी धुंधली को 22 फरवरी को गिरफ्तार किया था। अब इसी कड़ी में शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

एएसपी अशोक वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।