Hamirpur: हमीरपुर में शादी के नाम पर बड़ा घोटाला: “लुटेरी दुल्हन” और बिचौलिए ने उड़ा दिए परिवार के 5 लाख रुपये

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के डुढाणा गांव में एक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के माध्यम से उनका पूरा परिवार आर्थिक रूप से ठगा गया। बताया जा रहा है कि लुधियाना के माछीवाड़ा का बिचौला और दुल्हन ने मिलकर यह साजिश रची थी।

अगस्त 2025 में डुढाणा निवासी संजय कुमार के घर में शादी की शहनाइयाँ बज रही थीं, लेकिन यह खुशियाँ महज पांच दिनों की मेहमान साबित हुईं। शादी के छठे दिन दुल्हन किसी बहाने से घर से चली गई और आज तक वापस नहीं लौटी। वहीं, बिचौले ने 1.5 लाख रुपये लेकर यह रिश्ता करवाया था, लेकिन अब पैसे लौटाने के बजाय युवक को दूसरी लड़की दिलाने का झांसा दे रहा है।

पीड़ित परिवार का दावा है कि शादी और अन्य खर्चों के नाम पर अब तक 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। न्याय की तलाश में परिवार छह बार माछीवाड़ा घूम चुका है, जिसमें अतिरिक्त 60 हजार रुपये और खर्च हो गए, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया। परिवार का कहना है, “हमें अब वह दुल्हन नहीं चाहिए, हमें सिर्फ हमारा पैसा और न्याय चाहिए।”

इस मामले को लेकर मानवाधिकार महिला विंग भी सामने आ गया है। संगठन की महासचिव पूनम देवी ने पुलिस और प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल एक वैवाहिक विवाद नहीं, बल्कि संगठित अपराध (Marriage Fraud) है, जिसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उम्मीद जताई है कि गिरोह के सभी सदस्य दंडित होंगे। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कितने और लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।