Himachal: एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा का अनबॉक्स वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उड़ा विवाद

Date:

--Advertisement--

शिमला शहरी की एसडीएम ओशिन शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह प्रशासनिक कामकाज नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है। वीडियो में ओशिन शर्मा एक निजी कंपनी का पार्सल खोलते हुए उसके उत्पाद कैमरे के सामने पेश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में बताया गया है कि यह उनका पहला पार्सल है और उन्हें इसे दिखाने का अंदाज किसी प्रमोशनल या विज्ञापन वीडियो जैसा प्रतीत होता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ यूजर्स ने इसे पेड प्रमोशन बताया, जबकि कई ने सवाल उठाया कि क्या सरकारी अधिकारी के रूप में किसी निजी उत्पाद का इस तरह प्रचार करना हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1974 के अनुरूप है। नियम 13 और 15 के तहत बिना अनुमति के किसी भी व्यावसायिक गतिविधि या समर्थन पर रोक है। कई लोग मानते हैं कि प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका निष्पक्ष और सार्वजनिक सेवा से जुड़ी होती है, इसलिए ऐसे अनबॉक्स वीडियो से सेवा आचरण के नियमों पर सवाल खड़े होते हैं।

अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो की वायरल होने के बाद यह चर्चा लगातार तेज होती जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

Kangra: कांगड़ा में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल की कर्णघट पंचायत में हरोटी खड्ड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंबागांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।