नगरोटा बगवां के मलां गांव से लापता 14 वर्षीय किशोर 10 दिन पहले घर से अचानक गायब हो गए थे। इस दौरान परिवार में भारी चिंता का माहौल बन गया था। नगरोटा पुलिस ने सक्रियता और सूझबूझ के साथ किशोर का लोकेशन ट्रेस किया और उसे गुजरात से सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस पूरे अभियान में नगरोटा विधायक और कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने विशेष सहयोग प्रदान किया। उन्होंने लगातार पुलिस से हर अपडेट लिया और किशोर की तलाश में पूरा मार्गदर्शन किया। किशोर के सुरक्षित लौटने के बाद परिवार ने पुलिस और विधायक आरएस बाली को धन्यवाद दिया।
सुरक्षित वापसी के बाद परिवार के सभी सदस्य अब चिंता मुक्त हो गए हैं। इस मामले में सोशल मीडिया पर लोगों के सहयोग और पोस्ट शेयर करने को भी परिवार ने सराहा।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!