Kangra: शाहपुर मिनी हाफ मैराथन में द्रोणाचार्य कॉलेज की शानदार भागीदारी, शिवाली गुलेरिया ने टॉप-10 में बनाई जगह

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के शाहपुर में वॉलीबॉल एसोसिएशन कांगड़ा द्वारा आयोजित मिनी हाफ मैराथन में 24 फरवरी 2026 को 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने सक्रिय सहभागिता निभाई और युवाओं को फिटनेस व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। मैराथन का रूट शाहपुर ग्राउंड से रैत और रैत से वापस शाहपुर ग्राउंड तक निर्धारित किया गया था।

द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा शिवाली गुलेरिया, जो बी.एड. विभाग से हैं, ने इस मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में 8वां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज और रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमीरपुर के सांसद एवं हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर रहे। आयोजन के दौरान रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज के अध्यक्ष रोटेरैक्टर अभिनव राणा एवं उनकी टीम ने मुख्य अतिथि के साथ समूह फोटो भी लिया।

रोटरैक्ट क्लब ने इस आयोजन को युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नेतृत्व और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। द्रोणाचार्य कॉलेज की भागीदारी और शिवाली गुलेरिया की उपलब्धि ने संस्थान का नाम गर्व से ऊंचा किया है। वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठनीय कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठनीय,प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने शिवाली गुलेरिया को उपलब्धि के लिए बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।