Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 11 वाहनों के चालान से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीते 24 घंटों में बड़ी कार्रवाई की है। खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत 24–25 फरवरी 2026 के दौरान पुलिस जिला नूरपुर ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 11 वाहनों के चालान किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस थाना जवाली क्षेत्र में एसडीपीओ जवाली की मौजूदगी में विशेष नाकाबंदी और गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान 32 मील और कोटला क्षेत्र में संयुक्त रूप से तीन टिप्पर और एक ट्रक के चालान किए गए। इसके अलावा जवाली क्षेत्र के अन्य स्थानों पर दो ट्रैक्टर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

इसी तरह पुलिस थाना डमटाल के तहत पुलिस पोस्ट ढांगूपीर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर का चालान किया गया। वहीं पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत रियाली क्षेत्र में चार ट्रैक्टर अवैध खनन करते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही चालान कर दिया गया।

पुलिस जिला नूरपुर ने साफ किया है कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।