हमीरपुर: शादी और त्योहारों के सीजन में सस्ता पनीर, सेहत के लिए खतरा तो नहीं?

Date:

--Advertisement--

बिझड़ी में शादी और त्यौहारों के सीजन के दौरान सब्जियों, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है, जिससे आम आदमी का बजट प्रभावित हो रहा है। इसी बीच कम कीमत पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पनीर की बढ़ती मांग के चलते यह साफ नहीं हो पा रहा कि इतनी बड़ी मात्रा में सस्ता पनीर कहां से आ रहा है। इससे लोगों में चिंता है कि कहीं यह पनीर सेहत के लिए हानिकारक तो नहीं है।

240 रुपये प्रति किलो पनीर कैसे उपलब्ध हो रहा है?

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से विक्रेता ऊना और हमीरपुर जैसे इलाकों में थोक में 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से पनीर पहुंचा रहे हैं, जिसे खुदरा में 280 से 300 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब दूध का भाव कहीं भी 60 रुपये प्रति लीटर से कम नहीं है और एक किलो पनीर बनाने में 5 लीटर दूध लगता है, तो यह पनीर इतनी सस्ती कीमत पर कैसे मिल रहा है? यह सवाल पनीर की गुणवत्ता पर गंभीर शंका खड़ा करता है।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नहीं हो रहा नियंत्रण?

त्योहारी और शादी के सीजन में पनीर की मांग तेजी से बढ़ रही है। घरेलू स्तर पर दूध की उपलब्धता के बावजूद इस मांग को शुद्धता के साथ पूरा करना मुश्किल हो रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर जांच करता है, लेकिन फिर भी मिलावटी और सस्ते पनीर की बड़ी खेप आना चिंता का विषय बना हुआ है। रिफाइंड और सरसों तेल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, जिससे बाजार में मिलावट वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ रही है।

शादियों के आयोजकों की मुश्किलें बढ़ीं, आम आदमी दालों पर निर्भर

त्योहारों और शादियों के इस सीजन में खाद्य पदार्थों की कीमतों में हुई वृद्धि ने आयोजकों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। आम आदमी की हालत और भी दयनीय हो गई है, क्योंकि सब्जियों के बढ़े हुए दामों के चलते वे अब केवल दालों पर निर्भर हो गए हैं।

मिलावट वाले खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: अनिल शर्मा

हमीरपुर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अनिल शर्मा ने कहा है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से की जाती है। त्योहारी सीजन में यह जांच और बढ़ाई जाएगी, और अगर कोई दुकानदार मिलावट वाला पनीर या अन्य खाद्य पदार्थ बेचता पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

अश्वनी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव नियुक्त; लंबे संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा

शाहपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह शाहपुर पंचायत के उपप्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

बहुत याद आता है अपना रेहलू… 1947 में छूटा बचपन, आज भी दिल में जिंदा है गांव की हर याद

1947 के बंटवारे में रेहलू छोड़कर पाकिस्तान जाने वाले राजा शाहिद गुल्ला खान आज भी अपने बचपन के गांव को याद करते हैं। 14 साल की उम्र में छूटा रेहलू उनके दिल और यादों में आज भी बसा हुआ है।

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।