Kangra: शाहपुर में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का ऐलान, 19 फरवरी को ट्रायल, 24 को अनुराग ठाकुर दिखाएंगे नशे के खिलाफ ‘रन’ को हरी झंडी

Date:

--Advertisement--

जिला वॉलीबॉल संघ कांगड़ा के प्रधान कमल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय छात्र एवं छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 फरवरी 2026 तक शाहपुर, जिला कांगड़ा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की अंडर-21 बालक और बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इस प्रतियोगिता के लिए जिला कांगड़ा की टीम का चयन करने हेतु ट्रायल 19 फरवरी 2026 को कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर और हारसी, उपमंडल जयसिंहपुर में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होगी। संघ ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपने साथ दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर आना होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर मैदान में पहुंचने का आग्रह किया गया है।

जिला वॉलीबॉल संघ कांगड़ा ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की है, ताकि जिले की मजबूत टीम का चयन किया जा सके। इसके अलावा, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 24 फरवरी मंगलवार को सुबह 9 बजे शाहपुर खेल मैदान में ‘रन फॉर एंटी ड्रग्स’ मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा।

इस मैराथन को पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद हमीरपुर और हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ने समाजसेवी संस्थाओं, महिला मंडलों और युवक मंडलों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।