Kangra: लंज में दो दिवसीय टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, हारचकिया यूथ क्लब बना चैंपियन; भाजपा नेताओं ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज में लंज यूथ क्लब द्वारा दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के 10 यूथ क्लबों की टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन माहौल देखने को मिला।

समापन अवसर पर शाहपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में फुटबॉल संगठन जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश चौहान भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हारचकिया यूथ क्लब और नगरोटा सूरियां युवा क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हारचकिया यूथ क्लब ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की चिंता करती है और उन्हें राजनीतिक, सामाजिक तथा खेल क्षेत्र में समय-समय पर प्रोत्साहन देती रहती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में खेल क्षेत्र के लिए मजबूत नीति बनाने में वर्तमान सरकार असफल रही है और युवाओं को रोजगार के अवसर देने में भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है।

राकेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2022 से जिला स्तर पर युवा क्लबों को विधायकों की इच्छुक निधि से प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है, जो युवाओं के लिए चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब उनकी सरकार बनेगी तो खेल मैदानों की स्थिति सुधारने और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब युवा खिलाड़ी मैदान में खेलेंगे और उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगेगी तो नशे जैसी बुराइयां स्वतः दूर होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई बहुत जरूरी है, लेकिन खेल के बिना शिक्षा अधूरी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।