Shimla: शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.115 किलो चरस के साथ सिरमौर का आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

Date:

--Advertisement--

शिमला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के पदभार संभालते ही जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पंजाब के जीरकपुर से दो बड़े ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद अब शिमला पुलिस ने सिरमौर जिले के एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल के प्रभारी एएसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में देहा पुलिस थाना की टीम बलग बाजार के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नैना कैंची रोड पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और मौके से राजेश कुमार निवासी गांव मताल बखोग, जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके बैग से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन (ब्रांड TS 470 L) बरामद हुई। इसी मशीन के अंदर छिपाकर रखा गया काला पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह चरस निकली। बरामद चरस का कुल वजन 1.115 किलोग्राम पाया गया, जो कि एक बड़ी खेप मानी जा रही है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।