Shimla: रोहड़ू में ज्वैलरी दुकानों पर छापेमारी: तेंदुए के नाखून और दांत बरामद, वन्यजीव संरक्षण का उल्लंघन पकड़ा गया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वैलरी की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने तेंदुए के 85 नाखून और 5 दांत बरामद किए। यह कार्रवाई मंगलवार को दिन के समय शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में की गई।

वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहड़ू के अलग-अलग ज्वैलरी शोरूमों में जांच की। जांच के दौरान छह ज्वैलरों के पास तेंदुए के 86 नाखून और 5 दांत पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से रखा गया था। इसके अलावा, कुछ दुर्लभ पक्षियों के पंख भी बरामद किए गए।

वन मंडल अधिकारी रोहड़ू एन. रविशंकर ने बताया कि यह सभी सामग्री वन्यजीव अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और इसका व्यापार या संग्रह करना कानूनन अपराध है। बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ ज्वैलर इन नाखूनों और दांतों का उपयोग ताबीज, लॉकेट और अन्य आभूषणों में सजावट के लिए करते हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे उत्पादों से दूरी बनाएं और किसी भी अवैध कारोबार की सूचना तुरंत विभाग को दें। डीएफओ रोहड़ू एन. रविशंकर ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में इस तरह की छापेमारी और तेज की जाएगी ताकि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।