Kangra: सिहोटू में रहस्यमयी मौत: संदीप का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, खून और जख्म ने सवाल खड़े कर दिए

Date:

--Advertisement--

सिहोटू निवासी संदीप के शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कालेज में संपन्न होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार सिहोटू के साथ लगती न्यूगल खड्ड में किया गया। संदीप की मौत कई सवाल खड़े कर रही है, जिनके जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मिल पाएंगे। पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों के अनुसार रिपोर्ट दो दिन में उपलब्ध होगी।

मृतक के परिजन और ग्रामीण मंगलवार सुबह पुलिस स्टेशन भवारना पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मृतक के बेटे आरुष ने बताया कि पुलिस ने मामले को आत्महत्या के रूप में दर्ज कर उनसे हस्ताक्षर ले लिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं आई, तो आत्महत्या का मामला कैसे बनाया गया।

संदीप के पिता बनवारी लाल ने बताया कि अंतिम बार उन्होंने संदीप से करीब साढ़े 7 बजे बात की थी, जिसमें संदीप ने कहा था कि वह डरोह पहुंच गया है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। इसके बाद वह डरोह से नागनी कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के शव के पास उसका बैग बरामद हुआ, जिसमें कुछ कपड़े और बेटे के लिए नए कपड़े तथा कुछ मिठाई मिली। आरुष ने बताया कि पिता का मोबाइल भी उनकी जेब में मिला।

मृतक के मुंह में जख्म और कपड़ों पर थोड़ी खून की मौजूदगी ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि संदीप की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच ही इस रहस्य को सुलझा सकती है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता पर कई वर्ष पहले लूटपाट भी हुई थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।