जिला कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हर्नोटा–डसौली रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के पास से 212 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन कुमार निवासी डसौली (जवाली) और राशी निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ CASE FIR नंबर 27/2026 दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस थाना जवाली में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस नूरपुर ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और यदि कहीं भी नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!