Hamirpur: हमीरपुर के बाल आश्रम के बच्चों का सपना हुआ सच, डीसी ने हरी झंडी दिखाकर जयपुर टूर के लिए किया रवाना

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के लिए एक यादगार पल उस समय बना, जब उन्हें जयपुर के पांच दिवसीय शैक्षणिक और मनोरंजक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से इस विशेष टूर का आयोजन किया है। रविवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर उन्हें जयपुर के लिए रवाना किया।

इस मौके पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बच्चों और उनके साथ जा रहे आश्रम स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को बेहतर आवास, शिक्षा, सम्मानजनक जीवन और व्यावसायिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ एक एमओयू साइन किया है। इस पहल का मकसद बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

उपायुक्त ने बताया कि वीनस रेमेडीज लिमिटेड कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया है, जो विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट अब बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों की सहायता के लिए आगे आया है और उन्हें कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर टूर को वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट ने प्रायोजित किया है और इसकी समन्वयक ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एकता चौधरी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार बच्चे 8 फरवरी को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां से वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जयपुर जाएंगे। जयपुर में बच्चों के ठहरने की व्यवस्था एक अच्छे होटल में की गई है। 9, 10 और 11 फरवरी को बच्चे जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों का भी भ्रमण करेंगे।

वापसी यात्रा के दौरान 12 फरवरी को बच्चे जयपुर से चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा करेंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से सुजानपुर लौटेंगे। बच्चों की रवानगी के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह टूर बच्चों के लिए एक नया अनुभव और प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।