Hamirpur: खड्ड से बजरी ले जा रहा ट्रैक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा, अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

अवैध खनन के खिलाफ जिला पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सदर पुलिस ने गश्त के दौरान बजरी से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है, जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खनन माफिया में डर का माहौल देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में सदर पुलिस की टीम रविवार को नेरी क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक ट्रैक्टर पर पड़ी, जो खड्ड से बजरी लोड कर नेरी की ओर आ रहा था। पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर में अवैध रूप से बजरी ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए माइनिंग एक्ट के तहत ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अवैध खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।