Kangra: खड़ी और कबाड़ घोषित गाड़ी का कट गया चालान, कांगड़ा में सामने आया हैरान करने वाला मामला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वाहन चालान प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खड़ी और टोटल लॉस घोषित एक गाड़ी का चालान कटने से लोगों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि जब कोई वाहन सड़क पर चला ही नहीं, तो उसका चालान कैसे कट सकता है।

यह मामला देहरा स्थित आकाश गैस सर्विस से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गैस सर्विस की एक गाड़ी का 8 जुलाई 2025 को एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद वाहन को पूरी तरह टोटल लॉस घोषित कर दिया गया और तब से वह एक ही स्थान पर खड़ा है। लेकिन हाल ही में उस गाड़ी का चालान कटने का मैसेज आकाश गैस सर्विस के मैनेजर पुरी को मिला, जिससे सभी हैरान रह गए।

मैनेजर पुरी ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने बताया कि गाड़ी चलने की स्थिति में नहीं है और सड़क पर उतरी ही नहीं, इसके बावजूद चालान का मैसेज आना समझ से परे है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी गाड़ी का चालान कांगड़ा फोरलेन के पास घट्टा क्षेत्र में कटने का मैसेज आया था, जबकि गाड़ी वहां गई ही नहीं थी। उस समय जांच के बाद चालान को रद्द कर दिया गया था।

अब एक बार फिर इसी तरह का मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर ऐसे चालान क्यों और कैसे कट रहे हैं। जब इस मामले में अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो आरटीओ देहरा करतार, आरटीओ कांगड़ा विकास और आरटीओ कांगड़ा फ्लाइंग स्क्वायड के असीम ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई। वहीं देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि जिस क्षेत्र में चालान कटने की बात सामने आ रही है, वह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस की भर्ती; 12 से 14 अक्तूबर तक यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल के युवाओं के लिए 100 पदों पर नौकरी का मौका है। काला अंब स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस पदों के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक कांगड़ा, नगरोटा बगवां और देहरा में इंटरव्यू होंगे।

Kangra: शाहपुर में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान, भूतपूर्व अर्द्धसैनिक संगठन ने जताया आभार;...

शाहपुर में जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान कर आभार जताया। संगठन ने कार्यालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।

तियारा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के परिवार से मिलकर जताई संवेदना

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तियारा पहुंचकर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से मिले। उन्होंने पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव होगा और भी भव्य, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश; 17 से 20...

शाहपुर में 17 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। तीन सांस्कृतिक संध्याओं के साथ एंटी चिट्टा रैली, खेल गतिविधियां और भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 11 से 14 अक्तूबर तक होंगे।