Kangra: धर्मशाला में युवाओं का अनोखा संगम, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया—युवा ही राष्ट्र की असली ताकत

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में आयोजित पांच दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा आरएचएफडब्ल्यूटीसी, छेब कांगड़ा में आयोजित किया गया था। समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की। इस कार्यक्रम में राजस्थान से आए 35 युवा प्रतिभागियों सहित हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे यहां से मिली सीख, अनुभव और सकारात्मक ऊर्जा को अपने-अपने क्षेत्रों में साझा करें और समाज में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं और देश की सांस्कृतिक एकता के संवाहक भी हैं। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनसे कार्यक्रम से संबंधित फीडबैक भी लिया गया।

मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उप-निदेशक ने बताया कि इस अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करना और प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप सक्षम और जागरूक युवा नेतृत्व तैयार करना है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक सुदृढ़ता, नशा मुक्त भारत अभियान, टोबैको फ्री हिमाचल, विजन 2047, कौशल विकास, प्रेरणा, डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों की परंपराओं और संस्कृति का आदान-प्रदान भी हुआ।

इसके अलावा प्रतिभागियों को धर्मशाला के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। युवाओं ने एचपीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, वार मेमोरियल, कुनालपत्थरी माता मंदिर, चाय बागान, मैक्लोडगंज और सेंट जॉन चर्च का दौरा किया। साथ ही उन्होंने कांगड़ा माता और जयंती माता मंदिर में दर्शन किए और नरवाणा स्थित हिल वेंचर में साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर नए अनुभव हासिल किए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

तियारा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के परिवार से मिलकर जताई संवेदना

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तियारा पहुंचकर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से मिले। उन्होंने पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव होगा और भी भव्य, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश; 17 से 20...

शाहपुर में 17 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। तीन सांस्कृतिक संध्याओं के साथ एंटी चिट्टा रैली, खेल गतिविधियां और भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 11 से 14 अक्तूबर तक होंगे।

Kangra: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में SDM डॉ....

शाहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र, मताधिकार और विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।