Himachal: निरमंड की बेटी ज्योति बनीं भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, 7 साल की मेहनत ने दिलाई आसमान में पहचान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की निरमंड तहसील के नावा गांव की बेटी ज्योति (जागृति) ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देवभूमि का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल निरमंड क्षेत्र बल्कि पूरे कुल्लू जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

ज्योति को देशभक्ति का जज्बा अपने परिवार से विरासत में मिला है। उनके पिता तेजा देव वर्तमान में आईटीबीपी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर उत्तर-पूर्वी सीमा पर तैनात हैं और वर्ष 2010–11 में संयुक्त राष्ट्र के अफ्रीका शांति मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनकी माता अरुणा देवी गृहिणी हैं, जिन्होंने अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए कई त्याग किए। ज्योति की छोटी बहन कृतिका भी मेधावी छात्रा हैं और सेंट बीड्स कॉलेज शिमला से स्नातक कर रही हैं।

ज्योति की यह सफलता 7 वर्षों के कठिन परिश्रम और घर से दूर रहकर की गई मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर और अंबिका पब्लिक स्कूल निरमंड से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वह एनसीसी एयर विंग से जुड़ीं और ए-ग्रेड के साथ सी-सर्टिफिकेट हासिल किया। इसी दौरान उन्होंने माइक्रो प्लेन में को-पायलट के मार्गदर्शन में 40-40 मिनट की दो सफल उड़ानें भरीं और ओवरटेकिंग व सुरक्षित लैंडिंग जैसे जटिल अभ्यासों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

ज्योति के माता-पिता ने उनकी सफलता का श्रेय ईष्ट देवताओं की कृपा, परिवार के सहयोग और राजमाता शांति देवी स्कूल पोखधार, डीएवी कॉलेज, पंजाब यूनिवर्सिटी और एनसीसी एयर विंग के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।