Himachal: ठियोग की साक्षी शर्मा ने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में किया कमाल, 99.94 परसेंटाइल के साथ क्षेत्र का नाम किया रोशन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ठियोग क्षेत्र की ग्राम लेलू निवासी साक्षी शर्मा ने यूजीसी नेट–जेआरएफ परीक्षा में 242 अंक और 99.94 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। साक्षी शर्मा, जो श्रीमती रीता शर्मा एवं श्री कुंदन लाल शर्मा की पुत्री हैं, ने इस परीक्षा में क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया।

साक्षी शर्मा इससे पूर्व भी यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं और इसके बाद उन्होंने पीएचडी में प्रवेश लिया। उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बेहतर करने के उद्देश्य से उन्होंने डाक विभाग में स्थायी नौकरी को स्वेच्छा से त्याग दिया। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

साक्षी शर्मा की इस सफलता पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और उनकी आगामी शैक्षणिक एवं शोध यात्रा के लिए समर्थन व्यक्त किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।