Mandi: गोहर में पीलिया का कहर जारी, 4 नए मरीज मिले; प्रशासन और जल शक्ति विभाग अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गोहर क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को क्षेत्र में 4 और नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 82 हो गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन तेजी से फैल रहे संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

पीलिया फैलने के मुख्य कारणों की जांच में जल शक्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने उन 10 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने अपने सीवरेज और रसोईघर का गंदा पानी सीधे प्राकृतिक जलस्रोतों की ओर बहा रखा था। जल शक्ति विभाग के एसडीओ दत्त राम ठाकुर ने बताया कि चैलचौक और अन्य प्रभावित इलाकों से भी रिपोर्ट मंगवाई जा रही हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम गोहर देवी राम के आदेश पर बीडीओ सरवन कुमार कौंडल ने चैलचौक, गोहर, बासा, नैहरा और चच्योट के पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें लोगों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो जलस्रोतों में गंदगी फैलाने वाले हैं।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बीएमओ डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने 4 नए मामलों की पुष्टि की और बताया कि स्वास्थ्य टीमों और आशा वर्करों को घर-घर जाकर मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश देने का काम सौंपा गया है। उधर, एसडीएम गोहर देवी राम स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं और टीम के साथ प्राकृतिक जलस्रोतों व ज्यूणी खड्ड का निरीक्षण कर प्रदूषण के स्रोतों को बंद करने और पीलिया के प्रसार को रोकने में जुटे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, JBT-TGT के 5,209 पद खाली; 3,214 प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी और टीजीटी के 5,209 पद खाली हैं। इनमें 4,019 जेबीटी पद शामिल हैं। वहीं, 3,214 प्राथमिक और 101 माध्यमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।