हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पंजाब केसरी पर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मीडिया पर इस तरह का सुनियोजित हमला किसी भी स्थिति में कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विनय कुमार ने जोर देकर कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र की नींव है और किसी भी सरकार को इसे दबाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि पंजाब केसरी हमेशा जनता के हित और सच को उजागर करने का कार्य करता रहा है और सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मीडिया पर हमले के खिलाफ हर संभव कदम उठाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!