Kangra: सीएमओ धर्मशाला ने शाम को सिविल अस्पताल बैजनाथ का औचक दौरा किया, मरीजों से लिया फीडबैक

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर सिविल अस्पताल बैजनाथ की आपातकालीन सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. करोल सीधे आपातकालीन वार्ड पहुंचे और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की फाइलों की भी गहनता से जांच की और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था, बिजली और पानी की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए डॉ. विवेक करोल ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा को मौके पर ही फोन के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान बिजली और पानी की व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्होंने स्थानीय विधायक को भी दूरभाष पर अवगत कराया, ताकि इन मूलभूत सुविधाओं में जल्द सुधार हो सके। डॉ. करोल ने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। सीएमओ के इस औचक निरीक्षण को अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।