Himachal: धरने पर सरकार, काम पर नहीं! वीबी-जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस पर राजीव बिंदल का तीखा हमला

Date:

--Advertisement--

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे पूरी तरह नाकारा करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस नेताओं का सड़कों पर बैठकर धरना देना सिर्फ एक सियासी नौटंकी है। शिमला से जारी बयान में डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार प्रदेश की जनता को विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी यानी वीबी-जी राम जी योजना से वंचित कर एक तरह का अपराध कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीणों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार मिलना है, लेकिन कांग्रेस सरकार इसे लागू करने के बजाय भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब कामकाज और समाधान देने की जगह केवल प्रदर्शन और धरनों तक सीमित रह गई है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों के ठप पड़ने से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर काम करने के बजाय कैमरों के सामने धरना देकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को धरने-प्रदर्शन की नौटंकी छोड़कर ग्रामीणों के हक में योजनाओं को जमीन पर उतारना चाहिए। ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस सरकार अपने कर्तव्यों से भाग रही है। डॉ. बिंदल ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की नाकामी और धोखेबाजी को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।