Kangra: कांगड़ा को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 79.60 करोड़ की 8 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के जसवां–प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुर में आज 79.60 करोड़ रुपये की आठ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कस्बा कोटला में 6.14 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडल करियर सेंटर, रक्कड़ में 78 लाख रुपये की लागत से तैयार ट्रेजरी कार्यालय भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी में 1.04 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवास तथा जसवां–प्रागपुर जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 1.74 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उन्होंने डाडासीबा में सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर कार्यालय और डाडासीबा, संसारपुर मेन तथा संसारपुर टैरेस में नए पुलिस थानों का भी शुभारंभ किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीरसलूही से किटपल लिंक रोड, तहसील प्रागपुर के हेरिटेज गांव गरली और प्रागपुर के लिए 25.16 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, जसवां–प्रागपुर क्षेत्र के रक्कड़ जल शक्ति विभाग उपमंडल में विभिन्न नालों और खड्डों पर 16.12 करोड़ रुपये की लागत से चेक डैम और तटबंध निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस के इलेक्ट्रिक उपमंडल के अंतर्गत कस्बा कोटा में 33/11 केवी जीआईएस सब-स्टेशन के निर्माण के लिए 18.96 करोड़ रुपये की सिस्टम सुधार योजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।