ड्यूटी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़े ट्राला जीप से टकराई बाइक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना भवारना क्षेत्र के अंतर्गत डरोह गढ़ चौक पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल पुत्र ओम प्रकाश निवासी गरला पंचायत के गरला गांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राहुल पालमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने साथ काम करने वाले एक दोस्त को छोड़ने डरोह आया था। दोस्त को उसके घर छोड़ने के बाद राहुल बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डरोह गढ़ चौक पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि संतुलन बिगड़ने के बाद राहुल की बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्राला जीप से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राहुल को गंभीर चोटें आईं। हादसा रात के समय हुआ, जिस कारण मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था।

इसी बीच वहां से गुजर रही एक वोल्वो बस से उतर रहे एक यात्री की नजर सड़क पर पड़े घायल राहुल पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। राहुल की असामयिक मौत से गरला पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।