Kangra: घने जंगल में 2 दिन का गुप्त ऑपरेशन, वन माफिया के मंसूबे नाकाम; 54 खैर के लट्ठे जब्त

Date:

--Advertisement--

इंदौरा। वन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा वन विभाग की टीम ने एक अहम सफलता हासिल की है। वन परिक्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत धंतोल के घने जंगल में चलाए गए गुप्त ऑपरेशन के दौरान अवैध रूप से काटे गए खैर के 54 मौछे यानी लट्ठे बरामद किए गए हैं। यह लकड़ी जंगल के भीतर एक नाले में छिपाकर रखी गई थी।

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र अधिकारी जगजीत चावला को इनपुट मिला था कि धंतोल क्षेत्र के जंगल में तस्करों ने खैर के पेड़ों का अवैध कटान कर लकड़ी को छिपा दिया है। सूचना मिलते ही तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें वन रक्षक जतिंद्र कुमार, विशाल कुमार और वन मित्र को शामिल किया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली और बरामद लकड़ी पर निगरानी शुरू कर दी। विभाग की योजना थी कि तस्करों को लकड़ी उठाते समय रंगे हाथों पकड़ा जाए। इसी मकसद से टीम ने कड़ाके की ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार दो दिनों तक जंगल में डेरा डाले रखा।

अधिकारियों का मानना है कि वन विभाग की मौजूदगी की भनक तस्करों को लग गई, जिस कारण कोई भी व्यक्ति लकड़ी लेने मौके पर नहीं पहुंचा। जब यह साफ हो गया कि तस्कर अब नहीं आएंगे, तो वन विभाग ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस थाना इंदौरा को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग मिलकर आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

वन विभाग ने बरामद किए गए खैर के सभी 54 मौछों को अपने कब्जे में ले लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी जगजीत चावला ने कहा कि क्षेत्र में गश्त और तेज कर दी गई है और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।