Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से 21 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। चिट्टा और चरस के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने पिछले दो दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज किए हैं। इसी कड़ी में डमटाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2026 को पुलिस थाना डमटाल की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मोहटली क्षेत्र में एक रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सलोनी उर्फ चीड़ी, पुत्री नानक चंद, निवासी गांव सिरत, डाकघर मोहटली, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के घर से 21.08 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस थाना डमटाल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी भी हाल में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।