Shimla: शिमला में 26 जनवरी से पहले CM सुक्खू को मिली आत्मघाती हमले की धमकी, पुलिस ने कसा सुरक्षा तंत्र

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 26 जनवरी से पहले गंभीर सुरक्षा चुनौती का सामना करना पड़ा है। शिमला के उपायुक्त कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा, जिसमें दावा किया गया कि यदि मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिज मैदान पहुंचते हैं, तो उन पर आत्मघाती हमला किया जाएगा।

धमकी सामने आते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को बेहद गंभीर मानते हुए शिमला के सदर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 353(1)(b) और 152 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

धमकी ई-मेल एक गुमनाम ई-मेल आईडी से भेजी गई थी। हिमाचल पुलिस की साइबर सेल अब तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की गहन जांच की जा रही है।

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। धमकी के बाद से सुरक्षा इंतजाम पहले से ही कड़े कर दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।