Chamba: एनएचपीसी ने चम्बा में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 5 अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनें दीं

Date:

--Advertisement--

चम्बा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की चमेरा–II विद्युत परियोजना की ओर से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रेड क्रॉस संस्था को उपलब्ध करवाई गई पांच स्वचालित बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख चमेरा चरण–द्वितीय एवं तृतीय अजय श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि एनएचपीसी ने जिला चम्बा के लिए कुल 18 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि से ये पांच अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। इन उपकरणों को चम्बा, सलूणी, तीसा, चुवाड़ी और डलहौजी में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मशीनों की मदद से एक साथ लगभग 40 सैंपलों की जांच की जा सकती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने एनएचपीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक कल्याण से संबंधित कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई। एनएचपीसी के परियोजना प्रमुख अजय श्रीवास ने जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएसआर के तहत किए जाने वाले व्यय में जिला चम्बा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सचिव जिला रेड क्रॉस ऋषभ ठाकुर, एनएचपीसी के वित्त परियोजना प्रमुख अमित बंसल, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन जनेश कुमार और सहायक प्रशासनिक अधिकारी कल्याण सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ट्रेड फेयर पर सियासी घमासान तेज, अक्षय अत्री का राकेश चौहान पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जमीन पर मेले से किराया लेते...

शाहपुर ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता अक्षय अत्री ने पलटवार किया है। अत्री ने राकेश चौहान के पुराने ट्रेड फेयर आयोजन, किराये और शाहपुर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए।

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

Himachal: नौणी विश्वविद्यालय और LPU के बीच जल्द शुरू हो सकता है बड़ा शोध सहयोग, कुलपति ने किया दौरा; कृषि और बागवानी को मिलेगा...

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, संयुक्त परियोजनाओं और संकाय आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।

Himachal: शिमला में भाजपा की पदयात्रा से गरमाई सियासत, हिमंता सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा, सुक्खू पर भी किया पलटवार

शिमला में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने घुसपैठ, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लोकतंत्र संबंधी बयान पर भी पलटवार किया।