Hamirpur: हमीरपुर के गलोड़ में चोरों ने भारी-भरकम गन्ना बेलन चोरी कर किसानों को 2.5 लाख का नुकसान पहुँचाया

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के गलोड़ क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने गन्ने का रस निकालने वाले भारी-भरकम बेलनों की चोरी कर दी, जिससे किसानों का कामकाज ठप्प हो गया। घटना का पता तब चला जब सुबह किसान अपने खेतों में पहुंचे और देखा कि मशीनें गायब हैं।

इस मामले में गांव व डाकघर फाहल (तहसील गलोड़) के निवासी सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय ज्ञान चंद ने पुलिस थाना बड़सर में प्राथमिकी दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि कोलां नामक स्थान पर उन्होंने, प्यार सिंह और भाग सिंह ने मिलकर गन्ने का रस निकालने के लिए बेलन लगा रखे थे। रात के समय अज्ञात चोरों ने ये भारी मशीनें चोरी कर लीं।

इस चोरी के कारण किसानों को लगभग 2,53,000 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। सुनील कुमार के चोरी हुए बेलन और सामान की कीमत 70,000 रुपए, प्यार सिंह के 1,53,000 रुपए और भाग सिंह के 30,000 रुपए बताई गई है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और उनका सामान बरामद किया जाए।

स्थानीय लोग इस घटना के बाद भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे भारी और वजनी सामान भी आसानी से चुरा ले रहे हैं। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि खेतों से बेलन चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।